सिख लिया
तारीफ़ करना आता नहीं था आपको, इसलिए ख़ुद शायरी लिखना सिख लिया |
हमे निहारना भूल जाते थे आप, इसलिए बेरंग नज़र आना ही सिख लिया |
हमारी सहेलियाँ नापसंद रही आपको, इसलिए अकेले वक्त बिताना सिख लिया |
प्यार करने से इंकार करते थे आप, इसलिए औरों को गले लगाना भी सिख लिया
आपके हुक्म पर यूँ फ़िदा थे जानम, कि आपके ईशारे पर ख़ुद से नफ़रत करना भी सिख लिया |

सिख लिया इतना की सीखने की हद्द ही पार कर लिया...
ReplyDelete