Posts

Showing posts from January, 2025

अवसाद

Image
  आजकल सीने में एक अजीब सा दर्द मेहसूस होने लगा है, पहले सहलाने पर जो गायब हो जाता था अभी हर दवा उस पर बेअसर जा रहा है | जिस ज़ुबां पर हमेशा कोई बात होती थी, उसके लफ़्ज़ टूटने लगे हैं कभी इतना सन्नाटा होता है जैसे कोई लाश हो | किसी बिछड़े महबूब की कमी खलने लगी है, जहां चाह थी किसी के आगोश की वहाँ अपनों की महक भी नसीब नहीं हो रही | सोते जागते, रात दिन, वक्त कैसे बीत जाता है कोई खबर नहीं रहती, जिंदगी में भागते-भागते जिस्म जो खाली बनता जा रहा है | अंधेरे में रोशनी को ढूढ़ना कब छोड़ दिया याद नहीं, न जाने क्यूँ मौत को आपनी मंज़िल बना दिया |